गोपालगंज, ( संवाददाता ) थाना क्षेत्र के छोटका सांखे में सोमवार को गाजे बाजे के साथ महावीरी अखाड़ा निकाला गया। अखाड़ा में शामिल महावीर जी की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से शौर्य प्रदर्शन कर सभी में जोश भर दिया। अखाड़ा को लेकर सुरक्षा की भी तगड़ी व्यवस्था रही। हर चौक चौराहों पर पदाधिकारियों के साथ पुलिस के जवान तैनात रहे।
सोमवार की सुबह ही छोटका सांखे में महावीरी अखाड़ा को लेकर लोगों में उत्साह देखने का मिला। सुबह होते ही लोग अखाड़ा में शामिल होने के लिए अपने अपने घरों से निकल पड़। इसी बीच सामपुर भवानी दल, पोखर¨भडा, छोटका सांखे, कवही, जलालदीटोला, हरपुर आदि गांवों से गाजे बाजे के साथ अखाडा निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। अखाड़ा में महावीर जी की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। अखाड़ा जिधर से होकर गुजरा उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान युवकों ने शौर्य प्रदर्शन कर सभी में जोश भर दिया। अखाड़ा को लेकर सुरक्षा की भी तगड़ी व्यवस्था रही। सीओ अशोक कुमार शर्मा, बीडीओ मारकंडे राय, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, फुलवरिया थानाध्यक्ष सुरेश कुमार, संजय राम, रामाशिष प्रसाद ¨सह, उमेश ¨सह सैप तथा पुलिस के जवानों के साथ स्थिति पर नजर बनाए रहे।



0 comments:
Post a Comment