चोरी की होण्डा सिविक, 1 एलईडी, 2 बैटरी, 1 इन्वर्टर व 3 नाजाजय चाकू बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना विजयनगर पुलिस ने कल शाम 8 बजे जुल्लू चैक के पास से 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से चोरी की होण्डा सिविक, 01 एलईडी, 02 बैटरी, 01 इन्वर्टर व 03 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनों चोर शातिर किस्म के अन्र्तजनपदीय चोर है जो बंद मकानों का ताला तोड़ कर चोरी को अंजाम देते हैं । गिरफ्तार किए गए तीनों चोरों में मनीष पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भरसाना थाना अजीतमल जनपद औरया हाल पता ग्राम हल्दानी थाना इकोटेक तृतीय जनपद गौतमबद्वनगर, अरविन्द उर्फ अरूण सिंह निवासी चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम फतेहगढ थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर हाल पता ब्रहमपाल वाली गली कुलेसरा ािाना इकोटेक तृतीय जनपद गौतमबद्वनगर तथा सलीम पुत्र मुबारिक निवासी सुभाष चैक पास मौहल्ला ब्रहमपाल वाली गली कुलेसरा थाना इकोटेक तृतीय जनपद गौतमबद्वनगर हैं । पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का प्रयास कर रही है ।
हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, अलाकत्ल तंमचे बरामद - थाना भोजपुर पुलिस ने आज सुबह ग्राम फजलगढ से अभियुक्त योगेन्द्र उर्फ जोगिन्द्र पुत्र ब्रिकम निवासी फजलगढ थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद तथा लोकिन्द्र पुत्र ब्रिकम निवासी फजलगढ थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से थाना भोजपुर के मु0अ0स0 345/16 धारा 302,504,506,34 भादवि से संबंधित आलाकत्ल 2 तंमचे 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व एक खोका कारतूस बरामद हुए है।
नशीला पाऊडर बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल शाम खडखडी फाटक के पास से अभियुक्त चाॅद पुत्र मेहर इलाही निवासी राशीद गेट जमालपुरा थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ है।
1 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का 1 लेपटाॅप व एक मोबाइल फोन बरामद - थाना लोनी पुलिस ने कल रात बागराणप से अभियुक्त सचिन पुत्र राजू निवासी रूपनगर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से थाना लोनी के मु0अ0स0 1311/11 धारा 380,411 भादवि से संबंधित चोरी का एक लैपटाॅप व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment