पुखरायां में बडा रेल हादसा-115 मरे, 200 से ज्यादा घायल -115 Major rail accident in Pukrayan dead, over 200 injured




कानपुर देहात, (वार्ता) : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में आज तड़के पुखरायां रेलवे स्टेशन के निकट इंदौर से पटना जा रही 19321 इन्दौर-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर जाने से कम से कम 115 यात्रियों की मृत्यु हो गयी तथा 200 से अधिक घायल हो गये।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह हादसा सुबह तीन बजकर 10 मिनट पर हुआ और उस समय सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे।
दुर्घटना में ट्रेन के बी 3, बी ई, एस वन, एस टू कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुये हैं और ज्यादातर जानमाल का नुकसान इन चार डिब्बों में हुआ है।
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों को कानपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
उधर, प्रत्यक्षदर्शियों और कुछ अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में मृतकों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त रेल कोचों में अब भी कई शव मौजूद हैं जबकि अनेक घायलों की हालत चिंताजनक हैं।
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये, गंभीर रुप से घायलों को 50-50 हजार रूपये तथा मामूली रूप से घायल लोगों को 25-25 हजार रूपये की अहेतुक सहायता देने का एलान किया है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment