सिर्फ 2000 रुपये बदलेंगे, शादी वाले निकाल सकेंगे 2.5 लाख



नई दिल्ली, ( न्यूज नेटवर्क )  नोटबंदी पर गुरुवार को मोदी सरकार ने लोगों की परेशानी के मद्देनज़र कई बड़े बदलाव किए हैं। नए फैसले के मुताबिक अब जिन घरों में शादी है वो एक ही बार में 2.5 लाख रुपये तक निकाल सकेंगे। इसके अलावा सरकार ने पुराने नोटों को बदलने की सीमा को एक बार फिर घटाकर शुक्रवार से एक दिन में सिर्फ 2000 रुपए कर दिया है। इससे पहले एक दिन में पुराने नोट बदलने की सीमा 4500 रुपये थी। रबी फसलों के बुआई का सीजन देखते हुए सरकार ने किसानों को थोड़ी राहत दी है। अब किसान एक हफ्ते में 25000 रुपये तक निकाल सकेंगे।

ये सरकार के बड़े फैसले:

1. पैसे निकालने के लिए देना होगा शादी का कार्ड

जिनके घर में शादी है वो कार्ड दिखाकर बैंक से 2.5 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं। अभी शादी वाले घर में मां, बाप, लड़की और लड़के अपने अकाउंट से ये पैसे निकाल सकते हैं। उन्हें पैन नंबर व सेल्फ डिकलेयरेंस भी देना होगा।

2. किसानों के लिए अच्छा फैसला:
किसानों को बुआई में दिक्कत न हो इसके लिए एक हफ्ते में 25000 रुपये बैंक से निकाल सकते हैं, ये किसान क्रेडिट कार्ड पर भी लागू होगा। बीज और खाद खरीदने के लिए परेशान किसानों के लिए ये राहत भरी खबर है। आर्थिक मामलों के सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने कहा, 'खेती हमारी इकोनॉमी का प्रमुख हिस्सा है। इस बार बारिश अच्छी हुई है, इसका एग्रीकल्चर पर अच्छा असर पड़ेगा।' सरकार ने फसल बीमा प्रीमियम की सीमा को 15 दिन बढ़ाने का फैसला लिया है। खाद-बीज के लिए किसान हर हफ्ते 25 हजार रुपए निकाल सकते हैं।'



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment