नहीं आयेंगे एक हजार के नये नोट : जेतली



नई दिल्ली, (वार्ता) वित्त मंत्री अरुण जेतली ने कहा कि अब एक हजार रुपये के नये नोट नहीं आयेंगे और आज 22500 एटीएम तकनीकी तौर पर अद्यतन हो जायेंगे। सूत्रों के अनुसार श्री जेतली ने एक हजार रुपये और 500 रुपये के नोटों का प्रचलन बंद किये जाने से उपजी स्थिति की यहां समीक्षा की है जहां बताया गया है कि धीरे-धीरे भीड़ में कमी आ रही है। इसके बाद श्री जेतली ने कहा कि देश में दो लाख से अधिक एटीएम है और आज तक 22500 एटीएम तकनीकी तौर पर अद्यतन हो जायेंगे।
उन्होंने कहा कि एक हजार रुपये के नये नोट जारी नहीं किये जायेंगे और जिनकी शादी है उनके माता या पिता को 2.5 लाख रुपये तक निकालने की छूट दिये जाने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को राहत पहुंचाने के उनके लिए भी छूट की घोषणायें की गयी हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार ने गत 8 और 9 नवंबर की मध्य रात्रि से 500 और एक हजार रुपये के नोटों का प्रचलन बंद कर दिया था। हालांकि उस समय यह कहा गया था कि एक हजार और 500 के नये नोट आयेंगे। 500 रुपये के नये नोट तो आ गये लेकिन श्री जेतली ने आज स्पष्ट कर दिया कि अब एक हजार रुपये के नये नोट नहीं आयेंगे।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment