पटना, ( न्यूज नेटवर्क ) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रेन हादसे में बिहार के रहनेवाले मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री राहत कोष से यह राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
रिपोर्ट कार्ड जारी नहीं हुआ
महागठबंधन सरकार की पहली रिपोर्ट कार्ड आज जारी नहीं की गयी। मुख्यमंत्री ने इसे रद्द कर दिया। ट्रेन दुर्घटना को देखते हुए यह फैसला लिया गया। आगे कब रिपोर्ट कार्ड जारी की जाएगी, इसकी जानकारी नहीं दी गयी है।



0 comments:
Post a Comment