जावेद अख्तर बोले- ट्रिपल तलाक पर लगे तत्काल बैन, भारतीय संविधान सबसे ऊपर - Ban Triple Talaq



आज तक द्वारा आयोजित साहित्य महाकुंभ के उदघाटन सत्र में बोलते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने कहा कि कॉमन सिविल कोड पर देशव्यापी बहस हो और संविधान को आधार बनाकर निर्णय लिया जाए. जो संविधान के विरुद्ध है, उसे खारिज कर दिया जाए. जावेद अख्तर ने कहा कि वो किसी एक ओर के अतिवाद के साथ बहने के बजाय बीच के रास्ते पर चलना पसंद करते हैं और उन्हें इसकी प्रेरणा महात्मा बुद्ध से मिलती है. दिल चाहता है सत्र में बोलते हुए जावेद अख़्तर ने कहा कि कविता और शायरी के लिए अगर सयम और शायर का हवाला देना पड़े तो इसका मतलब है कि कविता अधूरी है. कविता एक घटना या समय से प्रेरित तो हो सकती है लेकिन उसे उसी हद में बांधकर देखना ग़लत है.




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment