जापान की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे दिन कोबे में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले. यहां उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कोबे में आऊं और आपसे मिले बिना चला जाऊं, ऐसा नहीं हो सकता. पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में भूकंप के दौरान कोबे ने बड़ी मदद की थी.
उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि भारत में जो भी होता है, उससे आपका सिर गर्व से ऊंचा होता होगा. भारत में जो भी अच्छा होता है, उसकी वजह सिर्फ सवा सौ करोड़ देशवासी ही हैं.' पीएम मोदी ने कहा कि देश आर्थिक विकास पर तेजी से काम कर रहा है और पूरा विश्व कह रहा है कि सबसे तेज गति से जिस देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है, वह भारत है. पीएम मोदी ने इस मौके पर भारत में 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले पर लोगों के सपोर्ट की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, 'मैं लोगों की पहल को नमन करता हूं, तकलीफों के बावजूद फैसले को स्वीकारा है. देश के गरीबों ने अमीरी दिखाई है, अमीरों की गरीबी तो बहुत बार देखी है.' मोदी ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो सरकार देश की आजादी के बाद से काले धन से संबंधित सारे रिकॉर्ड की जांच कराएगी और इस मुद्दे पर किसी के बख्शा नहीं जाएगा.
![]() |
| Black Money reality |



0 comments:
Post a Comment