भारत और इंग्लैंड के बीच होनेवाले राजकोट टेस्ट पर खतरा-Bcci Moved- To The Supreme Court-



नई दिल्ली: लोढ़ा पैनल की सिफारिशों को लागू नहीं करने की वजह से फंड पर लगी रोक के बाद बीसीसीआई ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में दरवाजा खटखटाया है और अर्जी दाखिल की है। बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि बुधवार यानी 9 नवंबर को राजकोट में इंग्लैंड के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए फंड दिया जाए। बीसीसीआई ने कहा है कि फंड नहीं मिला तो वह राजकोट मैच कराने की स्थिति में नहीं है।
बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में मैच के लिए फंड जारी करने की अनुमति मांगी है। इस अर्जी पर सुनवाई होगी। गौर हो कि लोढ़ा कमेटी ने बोर्ड पर बड़े अमाउंट जारी रखने पर रोक लगा रखी है। फंड पर कमेटी की निगरानी है। भारत और इंग्लैंड के बीच 9 नवंबर को पहला टेस्ट मैच गुजरात के राजकोट में होना है। सुप्रीम कोर्ट ने 21 अक्टूबर को अपने आदेश में कहा था कि बीसीसीआई लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें लागू करने के संबंध में हलफनामा दे। इसके बाद ही वह कोई फंड रिलीज कर सकती है।

bcci-anurag

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment