वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरु हो चुकी है। अमेरिका में मंगलवार को 45वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। चुनाव का सबसे पहला नतीजा डिक्सविले नॉच से सामने आया है जिसमें हिलेरी क्लिंटन ने बाजी मार ली है। हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को डिक्सविले नॉच में 4-2 से हराया। वहीं अब डिक्सविले के बाद हार्ट्स लोकेशन से भी हिलेरी क्लिंटन ने बाजी मार ली है। हिलेरी को यहां 17 वोट मिले जबकि ट्रंप को 14 वोट मिले हैं। 48 घंटे बाद नतीजे सामने आ जाएंगे। नया राष्ट्रपति अगले साल जनवरी में पद संभालेगा।कांटे की टक्कर वाले इस चुनाव में हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मतदाताओं को रिझाने की आखिरी कोशिश की। चुनाव परिणाम अगले दिन आ सकता है। दोनों में से कोई भी चुनाव जीते, कई रिकॉर्ड बनने तय हैं। चुनाव से ठीक पहले आए विभिन्न सर्वेक्षणों में हिलेरी ट्रंप पर कुछ अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान हिलेरी और ट्रंप की तरफ से एक दूसरे पर निजी आरोप तक लगाए गए।


0 comments:
Post a Comment