टोयोटा ने फॉर्च्युनर का नया संस्करण पेश किया - New Edition of Toyota Fortuner



जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी फॉर्च्युनर का नया संस्करण पेश किया है। इसकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 25.92 लाख से 31.12 लाख रुपये के बीच है। टोयोटा भारत में किलरेस्कर समूह के साथ एक संयुक्त उपक्रम टोयोटा किलरेस्कर मोटर के रूप में काम करती है। कंपनी ने इस फॉर्च्युनर के पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करण उतारे हैं। इसके डीजल संस्करण में 2.8 लीटर और पेट्रोल संस्करण में 2.7 लीटर का इंजन है। इसे पेश करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक अकीतो ताचीबाना ने कहा कि फॉर्च्युनर हमारा भारत में सबसे लोकप्रिय मॉडल है। हमें उम्मीद है कि इसका नया संस्करण भी लोगों को पसंद आएगा।
New Edition of Toyota Fortuner



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment