सवनहा गांव का महाबीरी आखड़ा जुलूस आज रात जारी Arena Mhowiri Snha village procession continues tonight




गोपालगंज, (संवाददाता ) जिला के सवनहा गांव का आज महाबीरी आखड़ा का गवारा जोर -षोर से निकाला जा रहा है । कल षिवपुरी में कई गांवों के अंखाड़ा का मेला लगेगा । इस मेले के आयोजन में तीन गांवों की भूमिका मुख्य रहती है ।


               
सवनहा गांव के महाबिरी आखड़ा का आज पूजन की पूर्ण विधि के साथ षुरूआत किया गया । इस मौके पर गांव के सैकड़ों लोग मौजुद थे । पूजा के बाद पूरे गांव के घर - घर में महाबीर जी को कंधे पर एक लकड़ी के घर के अंदर रख कर उठा कर ले जाया गया । इस मौके पर सभी जोरदार जयकारा लगा रहे थे ।
हर घर की औरते महाबीर जी की पूजा करती और हर घर पर प्रसाद का वितरण भी किया जाता ।  बैंण्ड बाजों के साथ पूरी रात गांव के युवाओं ने अपना मनोरंजन भी किया । आगे महाबीर जी के साथ ट्रेक्टर पर बैंडबाजे और उसके पीछे पूरे गांव के युवा व प्रोढ भी पूरी रात जुलूस में रहे ।
कल गांव से करीब 12ः30 बजे आखड़ा षिवपुरी मेले के लिए निकलेगा । यह आखड़ा पूर्वजों के समय से गांव के स्कूल से होते हुए बैजलहा गांव, निरजलहा गांव और ठाकुरगंज बाजार से होते हुए पेनुला गांव के पास से षिवपुरी में पहुंचता है । इस मौके पर लोगों के हाथों में षौर्य प्रदर्षन के लिए हथियार भी होते हैं। ऐसे समय पर पुलिस प्रषासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुलूस व आखड़ा मेले का आयेजन कराता है । प्रषासन द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था चाकचैबंद रखी जाती है । इस बार डीएम के आदेष से आखड़ा का वीडियोंग्राफी भी कराया जा रहा है ।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment