छठ वर्तियों ने उदयमान सूर्य को के साथ किया महापर्व का समापन Chhath devotees mahaparva concludes with the Udayman sun Ardhy



गोपालगंज, संवाददाता आज प्रातःकाल में ही छठ वर्तियों ने पूरे जिले में अपने - अपने घाटों पर जाकर सूर्यउदय की प्रतिक्षा तथा छठ मईया की पूजा की । आज भी षहर व गांवों के सड़क तथा घाटों पर भारी भीड़ देखी गई । सुबह - सुबह सड़कों पर औरत, मर्द व बच्चों का रेला देखा गया ।

         
              वर्ती सुबह तीन व चार बजे अंधेरे में ही घाटों पर जाकर छठ मां की पूजन किए तथा जिनके यहां कोषी भरा गया था, उनके घरों से कोषी का चंगेला व ईख भी घाटों पर गया । वहां मां के आर्षिवाद के बाद पुनः घर लेकर परिजन आए । उदयमान सूर्य के साथ वर्तियों ने नदियों, तलाबा, पोखरों व झील - तलैया में सूर्यादय को अध्र्य दिया और वहां लोगों को प्रसाद भी दी। बीच रास्ते में भी बच्चों ने भी जगह - जगह वर्तियों को घेर का प्रसाद मांगा । चाय व गर्म पानी से वर्तियों ने अपना वर्त तोड़ा फिर अपने - अपने धर वापस आईं। लगभग सभी घाटों पर कई तरह की दुकाने भी सजाइ्र गई थी । लोगों ने वहां अलग - अलग तरह के मिठाई व खिलौने भी खरीदते देखे गए ।

           
           जिला के सवनहां गांव के घाट पर वर्तियों व उनके परिजनों की भारी भीड़ देखी गई । वहां पोखर के तीन तरफ के घाटों पर वर्तियों द्वारा उदयमान सूर्य का अध्र्य लेने का दृष्य सबसे रोचक रहा । एक साथ सभी वर्तियों जिनमें स्त्री - पुरूष दोनों पोखर के घुटने भर पानी के अंदर खड़ा होकर अपने पति, बेटा और पंड़ित जी से अध्र्य लेते हुए देखे गए । यहां सुबह करीब साढे सात बजे तक लोगों का हूजुम देखा गया ।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment