जम्मू, (भाषा) बीएसएफ ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर आज जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।
इस मुठभेड़ में एक जवान भी मामूली रूप से जख्मी हो गया।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों का एक समूह आज सुबह सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में सीमा पार कर आ गया और बीएसएफ के जवानों को उनकी गतिविधियों का पता चला।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने उन्हें ललकारा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान मामूली रूप से जख्मी हो गया।
उन्होंने बताया कि चमलियाल में एक घनी झाड़ियों में एक जलाश्य के नजदीक बीएसएफ के जवानों ने आतंकवादियों को घेर लिया और उसके बाद हुये मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये।
उन्होंने बताया, ‘‘मुठभेड़ में बीएसएफ का कोई जवान शहीद नहीं हुआ।’’ उन्होंने बताया कि कि घुसपैठ को विफल कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ समाप्त हो गया है और अंतिम समाचार आने तक तलाश अभियान जारी है।



0 comments:
Post a Comment