जम्मू, (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आज तलाशी अभियान के दौरान हुए विस्फोट में बीएसएफ के एक डीआईजी और चार अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
सांबा की उपायुक्त शीतल नंदा ने बताया कि विस्फोट में बीएसएफ के चार जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने दिल्ली में बताया कि घुसपैठ निरोधी अभियान खत्म होने ही वाला था कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से गोलीबारी हुई।
प्रवक्ता ने बताया कि अभियान की निगरीनी करने मौके पर पहुंचे बीएसएफ के डीआईजी और दो अन्य कांस्टेबल घायल हो गये।



0 comments:
Post a Comment