विराट कोहली से पंगा लेना बेन स्टोक्स को पड़ा भारी, आइसीसी ने लगाई फटकार - Cricket News



मोहाली। बेन स्टोक्स को आइसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। उन्हें अनुचित टिप्पणी करने का दोषी पाया गया। यह घटना तब हुई जब स्टोक्स ने अपने आउट होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कुछ अनुचित टिप्पणी की जिसे दोनों मैदानी अंपायरों ने सुना। आइसीसी बयान के अनुसार, ‘स्टोक्स को खेल के दौरान आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई। उन्हें खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहायक अधिकारियों की आइसीसी आचार संहिता की धारा 2.1.4 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अभद्र भाषा के इस्तेमाल और अभद्र हाव भाव से संबंधित है।’ इसके अलावा स्टोक्स के अनुशासन संबंधित रिकॉर्ड में एक ‘डिमैरिट अंक’ भी जोड़ दिया गया है। अगर स्टोक्स के 24 महीने में चार या इससे अधिक ‘डिमैरिट अंक’ हो जाते हैं तो ये निलंबन अंक में तब्दील हो जाएंगे और उन्हें प्रतिबंधित किया जाएगा। स्टोक्स ने अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment