हरारे। श्रीलंका के खिलाफ जिंबाब्वे को त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मैच में आठ विकेट की हार का सामना करना पड़ा। चार दिन पहले 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने वाली श्रीलंका की टीम ने जिंबाब्वे को पहले 41.3 ओवर में 154 रन पर समेटा और फिर 24.3 ओवर में 155 रन बनाकर लक्ष्य और बोनस अंक हासिल किए। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को धनंजय डिसिल्वा (नाबाद 78) और कुशल परेरा (21) ने 56 रन जोड़कर अछी शुरुआत दिलाई। इसके बाद निरोशन डिकवेला (41) ने डिसिल्वा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इससे पहले जिंबाब्वे का शीर्ष क्रम सस्ते में ढहने के बाद मध्य क्रम ने टीम को संभाला। श्रीलंका ने पांचवें ओवर में ही जिंबाब्वे का स्कोर तीन विकेट पर 14 रन कर दिया था। 18वें ओवर में 50 रन के स्कोर तक जिंबाब्वे के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। पीटर मूर (47) ने कप्तान ग्रीम क्रेमर (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 55 रन जोड़े। क्रेमर ने आठवें विकेट के लिए डोनाल्ड तिरिपानो (19) के साथ 31 रन की साझेदारी की। श्रीलंका की ओर से असेला गुणारत्ने (3/21) सबसे सफल गेंदबाज रहे।
Home / Sports
/ श्रीलंका ने जिंबाब्वे को आठ विकेट से दी करारी शिकस्त, बोनस अंक भी किए हासिल - Cricket, Sri Lanka and Zimbabve
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment