डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में भारत-अमेरिका संबंध होंगे बेहतर : पीएम मोदी - Donald Trump and Narendra Modi, Hindi News



नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के फैसले ने एक तरह से दुनिया को चौंका दिया। हिलेरी की जीत का आंकलन करने वाले सर्वेक्षणों के परिणाम गलत साबित हुए। ट्रंप को पापुलर वोट भले ही हिलेरी क्लिंटन से कम मिले हों लेकिन ये तय हो गया कि अमेरिका में सत्ता अब रिपब्लिकन यानि ट्रंप के हाथ में होगी। ट्रंप की जीत को लेकर वैश्विक स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। मसलन अमेरिका और रूस के रिश्ते पहले से बेहतर होंगे, चीन और अमेरिका के रिश्ते में कड़वाहट आएगी। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते अब कौन सा आकार लेंगे। पीएम मोदी का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि हमारे रिश्तों में किसी तरह की नरमी रहेगी। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा आयोजित भोेज में पीएम ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि ट्रंप शासन के दौरान भारत और अमेरिकी रिश्ते एक नई ऊंचाई हासिल करेंगे। जानकारों का कहना है कि बराक ओबामा के कार्यकाल में भारत और अमेरिका एक दूसरे के काफी करीब आए। पीएम मोदी और ओबामा के व्यक्तिगत रिश्तों में भी मजबूती आई। लेकिन ठीक वैसे ही रिश्ते ट्रंप के साथ होंगे इसके बारे में फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment