फेसबुक की 'एक्सप्रेस वाई-फाई' सेवा लाइव - Facebook express wifi service



फेसबुक ने भारत के दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस वाईफाई सेवा शुरू कर दी है.
एक्सप्रेस वाई-फाई सॉफ्टवेयर की मदद से स्थानीय उद्यमी अब लोगों को एक निश्चित फीस के बदले इंटरनेट सेवा देंगे.
इसका फायदा ये होगा कि अब यूजर को अलग अलग ख़बरों, मौसम की जानकारियों के साथ-साथ अलग अलग सेवाएं भी मिलेंगी.
फेसबुक इससे पहले अपने फ्री बेसिक्स प्लान के लिए अच्छी खासी फजीहत झेल चुका है.
मीडियानामा के एडिटर और पब्लिशर निखिल पहवा कहते हैं, "एक्सप्रेस वाईफाई एक बढ़िया पहल है. भारत के कोने-कोने में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक कंपनियों की जरूरत है."
एक्सप्रेस वाई-फाई वेबसाइट के अनुसार, "यह सेवा स्थानीय कारोबारियों को आस-पास के इलाकों में अच्छी क्वालिटी की इंटरनेट सेवा पहुंचाने में मदद करती है. यही नहीं, इससे एक नियमित आमदनी भी होगी."
वेबसाइट का मानना है कि, "भारत में मोबाइल कनेक्टिविटी अच्छी है पर यह इंटरनेट की मांग पूरी नहीं कर सकता. क्योंकि यहां इंटरनेट बहुत धीमा है. मोबाइल से इंटरनेट का इस्तेमाल करना काफी महंगा पड़ता है."




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment