नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक प्लेन की कथित तौर पर देर से लैंडिंग के मामले पर संसद में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। बुधवार को यह प्लेन कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड होने से पहले करीब आधे घंटे तक आसमान में चक्कर काटता रहा। तृणमूल का कहना है कि प्लेन में कम फ्यूल होने के बावजूद उसे लैंड करने की देर से दी गई इजाजत पार्टी सुप्रीमो को मारने की साजिश थी।
तृणमूल के साथ आई कांग्रेस
तृणमूल के नेता सुदीप बंधोपाध्याय ने यह मामला लोकसभा में उठाया। उनका आरोप था कि ममता को लेकर आ रहे इंडिगो की फ्लाइट में फ्यूल कम था, इसके बावजूद उसे काफी वक्त तक लैंड न कराके चक्कर काटने के लिए कहा गया। तृणमूल के विरोध में कांग्रेस ने भी उसका साथ दिया। पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब प्लेन में फ्यूल नहीं था तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल की यह जिम्मेदारी थी कि प्लेन को जल्द लैंडिंग की इजाजत दी जाए। खड़गे के मुताबिक, ममता की जान को खतरा था। वहीं, राज्यसभा में भी इस मामले को लेकर हंगामा हुआ।

0 comments:
Post a Comment