फवाद खान ने खूबसूरत तरीके से किया बेटी के नाम का एलान-fawad-khans-daughters-name





fawad-wifeएक्टर फवाद खान इन दिनों पाकिस्तान में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में वो एक नन्ही सी बेटी के पिता भी बने हैं जिसे लेकर वो काफी खुश भी हैं। बेटी का नाम भी फवाद ने कर दिया है। खास बात है बेबी के नाम की अनाउंसमेंट, जिसे जानने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा।
फवाद की बेटी का नाम एलियाना फवाद खान रखा है। पूरे परिवार ने इस नन्हीं परी का बेहद खूबसूरत तरीके से स्वागत किया है। फवाद बेटी के नाम से करीब 112 केक ऑर्डर किए जिस पर लिखा है फवाद, सदफ और आयान अपने बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं, जिसका नाम एलियाना फवाद खान है। बता दें कि सदफ फवाद की पत्नी का नाम है और आयान उनके बेटे हैं।फवाद ने ये केक अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजे। आपको बता दें कि हाल ही में फवाद की बॉलीवुड फिल्म भी 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज़ हुई है, जो काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment