केजरीवाल ने बुलाई दिल्ली कैबिनेट की आपात बैठक-Heavy Smog In Delhi





smog-in-delhi-700नयी दिल्ली: देश राजधानी में कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर सुरक्षित सीमा से 17 गुना अधिक होने से शहर पर धुंध की एक काली चादर छाने के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार ने चिंता जाहिर की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने घर पर दिल्ली कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। शनिवार को केजरीवाल ने दिल्ली को एक ‘गैस चैंबर’ बताया। केंद्र सरकार ने भी कहा कि दिल्ली खतरनाक प्रदूषण स्तर के चलते एक आपात स्थिति का सामना कर रही है। केंद्र सरकार ने किसानों द्वारा खूंटी जलाने पर अंकुश के लिए सभी पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की सोमवार को एक बैठक बुलाई है। उधर आज प्रदूषण के लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बच्चों और दिल्लीवासियों ने प्रदर्शन किया।
दिल्ली पर धुंध छाये रहने और कई स्थलों पर प्रदूषण का स्तर सुरक्षित स्तर से 17 गुना अधिक होने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पर्यावरण मंत्री अनिल दवे से मुलाकात की। केजरीवाल ने इस चुनौती से निपटने में केंद्र के तत्काल हस्तक्षेप की दवे से मांग की। केजरीवाल ने दिल्ली की तुलना एक ‘‘गैस चैंबर’’ से की, जिसके लिए मुख्य कारण पंजाब और हरियाणा से खेतों में खूंटी जलाने से उठने वाला धुआं है। उन्होंने लोगों से वाहनों का इस्तेमाल न्यूनतम करने की भी अपील की। शनिवार को बैठक के बाद दवे ने कहा कि उन्होंने सभी पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की सोमवार को एक बैठक बुलाई है और उनसे अनुरोध करेंगे कि वे अपने राज्यों में खूंटी जलाने पर अंकुश लगायें क्योंकि यह दिल्ली में धुंध का स्तर बढ़ाता है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment