तंमचें सहित अभियुक्त गिरफ्तार Including Tnmchen accused arrested



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना मोदीनगर पुलिस ने आज सुबह  ग्राम काजमपुर से अभियुक्त हरिश कुमार पुत्र इकबाल निवासी काजमपुर थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर, 4 खोका कारतूस व 3 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।
सटटे की खाई-बाडी करते 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 14600 रूपये व सटटा पर्चा बरामद - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल रात पटेलनगर से अभियुक्त  दिनेश पुत्र राधेश्याम निवासी सिब्बनपुरा थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद,  शील पुत्र योगेन्द्रराम निवासी पटेलनगर द्वितीय थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद, सत्यवीर पुत्र कालीचरण निवाीस विश्वकर्मा बस्ती कस्बा व थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद तथा दीपक सक्सैना पुत्र करतार निवासी बोम्बे कालोनी नन्द ग्राम थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को सटटे की खाई-बाडी करते समय गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से सटटा पर्चा व 14600 रूपये नकद बरामद हुए है।

अवैध कच्ची शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल रात जावली नहर से अभियुक्त नीरज पुत्र किशनलाल निवासी अफजलपुर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद तथा खुबकर्ण पुत्र अजयपाल निवासी टीला शाहबाजपुर थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 15 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हुई है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment