पंजाब में फरार कैदियों की घटना से पुलिस अलर्ट In the event of prisoners absconding from Punjab Police alert



साहिबाबाद, ( संवाददाता ) पंजाब के नाभा जेल में हमलाकर छह कैदियों को छुड़ाने की सूचना से साहिबाबाद क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी हो गया। पुलिस ने बार्डर इलाके और प्रमुख तिराहे-चैराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। देर तक चेकिंग अभियान चला।
एएसपी व सीओ ने मोर्चा संभालते हुए साहिबाबाद व लिंक रोड थाना क्षेत्र में एएसपी अनूप सिंह दोपहर से देर रात तक वह गतिशील रहे और संदिग्धों पर नजर रखी। इस दौरान वाहन चालकों को रोककर उनकी जांच की गई। वाहनों के कागजात के साथ-साथ डिग्गी व लोगों की भी तलाशी ली गई, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिला। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव महाराजपुर बार्डर, यूपी गेट व सीआइएसएफ कट पर नजर रखी। इंदिरापुरम थानाध्यक्ष शीलेश यादव ने महागुन व शिप्रा शॉ¨पग मॉल में चेकिंग की। साहिबाबाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भोपुरा बार्डर पर देर रात तक चेकिंग की। जगह - जगह पुलिस सतर्क चेकिंग करते हुए दिखाई दी । 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment