सहिबाबाद, ( संवाददाता ) सिद्धार्थ इटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पंचशील पार्क व राजेंद्र नगर में रविवार को संयुक्त रूप से वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, जूबी-डूबी नृत्य, श्री कृष्ण लीला, गोवा नृत्य, पंजाबी नृत्य योगासन, ड्रामा की मनमोहक प्रस्तुति की।
समारोह में मुख्य अतिथि साहिबाबाद विधायक अमर पाल शर्मा ने कहा कि खेलकूद से तन और मन स्वस्थ रहता है। खेलकूद के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। सभी को अपनी उम्र के हिसाब से खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। खेलकूद में भाग लेने की आदत बच्चों में बचपन से ही डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। आदित्य, दीप्ति, ईशांत, रिया सिंह, खुशी, कृष्णा, आर्यन, कोमल, दिव्या, संजय, शिवानी, महा सिंह, जतिन आदि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर 2016-17 की खेलकूद प्रतियोगिता एवं विज्ञान मेले में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रतना बागची, डॉ. एसएस जैन, रविकांत आदि मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment