आखिरकार 'जग्‍गा जासूस' के आखिरी शेड्यूल के लिए पहुंचे रणबीर कपूर - Jagga Jasoos, Ranvir Kapoor, Katrina Kaif, Hindi News



कट्रीना कैफ ने सोमवार को एक 'जग्गा जासूस' के सेट की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह अनुराग बसु के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में रणबीर कपूर नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या रणबीर फिल्म के इस शेड्यूल में कट्रीना के साथ शूटिंग नहीं करेंगे? लेकिन आखिरकार इस सवाल का जवाब मिल गया है। फिल्म 'जग्गा जासूस' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी स्टूडियो में की जा रही है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, रणबीर ने भी 'जग्ग जासूस' की टीम को ज्वॉइन कर लिया है। कट्रीना और रणबीर को एक ही बस में फिल्म सिटी में जाते हुए देखा गया है। उम्मीद है कि अब 'जग्गा जासूस' की शूटिंग बिना की परेशानी के पूरी हो जाएगी। वैसे 'जग्गा जासूस' के पिछले शेड्यूल के दौरान रणबीर और कट्रीना के बीच काफी तनाव देखने को मिला था। सीन खत्म होते ही दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अजनबी हो जाते थे। एक-दूसरे से बात करना तो दूर साथ बैठे हुए भी नजर नहीं आते थे। ऐसे में देखना है कि आखिरी शेड्यूल में में रणबीर और कट्रीना एक-दूसरे से कैसा व्यवहार करते हैं।
Jagga Jasoos, Ranvir Kapoor, Katrina Kaif, Hindi News

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment