कुछ अच्छे परिणामों से फिर शीर्ष पर पहुंच जाऊंगा : श्रीकांत-Kidambi Srikanth Hopes To Return At The Macau Open



नई दिल्ली : चोट से उबरने के बाद मकाउ ओपन से वापसी की तैयारियों में लगे बैडमिंटन खिलाड़ी के. श्रीकांत ने कहा कि आत्मविश्वास वापस पाने के लिये शुरूआती टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है और उन्होंने फिर से शीर्ष दस में शामिल होने को अपना लक्ष्य बनाया है।
विश्व के पूर्व नंबर तीन श्रीकांत इस साल मार्च में टॉप-10 से बाहर हो गये थे। वह रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे और फिर जापान ओपन सीरीज में खेले थे जहां उनके दाहिने टखने में चोट लग गयी थी। श्रीकांत ने कहा, ‘यह हल्की चोट थी। अब यह सही है। मैं मकाउ ओपन में खेलूंगा। मैं चाइना और हांगकांग ओपन में नहीं खेल रहा हूं। मैंने इस सप्ताह से अभ्यास शुरू कर दिया है। मैं धीरे धीरे अ5यास बढ़ाउंगा। मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगातार अपने खेल पर काम करना होगा। लगातार शीर्ष स्तर पर बने रहना मुश्किल होता है और इसलिए हमें कड़ी मेहनत जारी रखनी होती है। मैं अच्छा खेल दिखाने में सक्षम हूं लेकिन कई अवसरों पर हम मनमाफिक परिणाम हासिल नहीं करते। मुझे और कड़ी मेहनत करनी होगी और उम्मीद है कि मेरी वापसी अच्छी रहेगी।’kidambi-srikant



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment