इस्लामाबाद, (भाषा) मीडिया में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान नयी दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग में तैनात चार अधिकारियों को भारत से वापस बुलाने पर विचार कर रहा है। कुछ ही दिन पहले भारत ने पाकिस्तान के एक अधिकारी को जासूसी की गतिविधियों के चलते अवांछित व्यक्ति करार दे दिया था।
विदेश कार्यालय के एक सूत्र के हवाले से डॉन न्यूज ने कहा, ‘‘इस पर विचार हो रहा है। जल्दी ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।’’ रिपोर्ट में कहा गया कि उच्चायोग के कर्मी महमूद अख्तर का दर्ज बयान मीडिया को दे दिए जाने के बाद अधिकारियों - वाणिज्यिक सलाहकार सैयद फुरूख हबीब और प्रथम सचिव खादिम हुसैन, मुदस्सिर चीमा और शाहिद इकबाल- के नाम सार्वजनिक कर दिए गए।
अख्तर को अवांछित व्यक्ति करार दिए जाने के बाद भारत से निष्कासित कर दिया गया था।
अख्तर ने डॉन न्यूज को बताया कि उसने दबाव में आकर बयान दिया था।



0 comments:
Post a Comment