पाकिस्तान ने सीमा से लगी बस्तियों और चौकियों पर गोले दागे, एक महिला की मौत Pakistan Border shells at settlements and outposts, a woman's death

जम्मू,  (भाषा) पाकिस्तानी सैनिकों ने संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए आज अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी बस्तियों और चौकियों तथा नियंत्रण रेखा पर सांबा, जम्मू और राजौरी जिलों में मोर्टार बम दागे। इसमें एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

डीआईजी बीएसएफ :जी: धर्मेंद्र पारीक ने बताया, ‘‘सुबह लगभग साढ़े छह बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने सांबा और जम्मू जिले के रामगढ़ और अरनिया सेक्टरों में पहले तो एक स्थान पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की, फिर उन्होंने चार से पांच स्थानों पर गोलीबारी समेत मोर्टार से गोले दागने शुरू कर दिए।’’ पारीक ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बीच-बीच में 82 मिमी के मोर्टार बम भी दागे जिसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

सांबा के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने बताया कि सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के एक कस्बे में दागे गए गोले की चपेट में आकर 21-22 साल की एक युवती की मौत हो गई।

संघषर्विराम उल्लंघन में कल से छह लोग जख्मी हो चुके हैं।

सुबह सात बजकर दस मिनट के लगभग जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर के सीमांत पिंडी गांव में तीन मोर्टार बम आकर गिरे, इसकी चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए। घायलों के नाम हैं 44 वर्षीय बोदराज, निकी, धारणा देवी और 49 वर्षीय चंचला देवी।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment