आयुक्त एवं सचिव राजस्व ने डिजिटाईजेशन कार्यक्रम की समीक्षा की Revenue Commissioner and Secretary of the digitization program review



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) प्रदेश के आयुक्त एवं सचिव राजस्व श्री धीरज साहू ने आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में भारत सरकार द्वारा सचांलित राष्ट्रीय भूलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के अन्र्तगत जनपद गाजियाबाद एवं हापुड में पायलेट आधार पर क्रियान्वित कैडेस्ट्रल मैप्स डिजिटाईजेशन कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा दोनों जनपदों के जिलाधिकारी व राजस्व अधिकारियों के साथ की।
इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि इस कार्यक्रम को एक मिशन के रूप में चलाया जाये। जिलाधिकारी प्रोजेक्ट पूरा होने तक इसकी नियमित समीक्षा करते रहे। उन्होने कहा कि डिजिटाईजेशन का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया जाये। यदि कही पर कोई समस्या हो तो संज्ञान में लाये इसका निराकरण कराया जायेगा। यदि कही पर कोई तु्रटि है तो उसका विवरण ग्राम वार व गाटावार दिया जाये। 
बैठक में जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने कार्यक्रम की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि जिले में कुल 263 राजस्व ग्राम है। कार्यदायी संस्था को 05 ग्रामों के शिजरे उपलब्ध करा दिये गये है। 182 गांव के शिजरे मिलान के बाद सही पाये गये। 
जिलाधिकारी हापुड  अनिल ढीगरा ने हापुड जनपद में डिजिटाईजेशन के तहत अब तक हुई प्रगति के सम्बन्ध में आयुक्त एवं सचिव राजस्व को अवगत कराया । श्री साहूु ने बैठक के उपरान्त कलेक्टेªट कैम्पस स्थित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अंाग्ल अभिलेखागार राजस्व अभिलेखागार सयुक्त कार्यालय आदि अनुभागों का निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के रखरखाव पर सन्तोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने श्री साहू को कलेक्टेªट में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की जानकारी दी।
इस अवार पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह नगर मजिस्टेªट बी0डी0सिंह ज्वाईन्ट मजिस्टेªट पे्रम रजंन सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार उपस्थित रहे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment