गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना मुरादनगर पुलिस ने कल शाम शहजादपुर चैराहे के पास से अभियुक्त फिरोज उर्फ फोजी पुत्र वसीम निवासी ईदगाह के पीछे थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, शहनवाज पुत्र इस्लामुददीन निवासी ईदगाह के पीछे थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद तथा शमसाद उर्फ कालिया पुत्र शाहिद निवासी ईदगाह के पीछे थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से थाना मुरादनगर के मु0अ0स0 899/16 धारा 392 भादवि से संबंधित 1 बडी परात पीतल की, एक छोटी परात पीतल की, 2 मोबाइल फोन, 1 बेलन, 2 कढाई, 2 पायल चाॅदी की, 1 कुण्डल सोने का, 1 लोंग सोने की, 2 तंमचे 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।
2 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद - थाना कविनगर पुलिस ने कल रात मुख्र्जी पार्क से अभियुक्त केशव शर्मा उर्फ गोलू पुत्र दिनेश शर्मा निवासी ग्राम उचा अमीरपुर थाना जारचा जनपद गौतमबुद्वनगर तथा अमन बोहरा पुत्र गुलशन बोहरा निवासी 60 फुटा रोड, बदरपुर थाना बदरपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की टी0वी0एस0 फोकिंस नं0 यूपी14सीएस-3965, टी0वी0एस0 स्टार सिटी नं0 यूपी14 एपी-9925 व एक तंमचा 315 बोर व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।
लूट का कैमरा व चाकू बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल 4 बजे मकनपुर गांव ठेके के पास से अभियुक्त राकेश पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम कनावनी थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से थाना इन्दिरापुरम के मु0अ0स0 1940/16 धारा 392 भादवि से संबंधित एक कैमरा व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।
सटटे की खाई-बाडी करते 2 अभिुयक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल रात खुशी मैरिज होम शिव वाटिका बेहटा हाजीपुर से अभियुक्त दीपू मिश्रा पुत्र कमलेश मिश्रा निवासी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद तथा हिमांशु भाटिया पुत्र नरेन्द्र भाटिया निवासी गली नं0 11 म0न0 225 विकास कुंज थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को सटटे की खाई-बाडी करते समय गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से सटटा पर्चा व , 475 रूपये नकद व 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार:- थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल रात वसुन्धरा से अभियुक्त राहुल पुत्र ब्रजपाल निवासी अर्थला मोहननगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 40 पव्वै अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।



0 comments:
Post a Comment