सिरसागंज, फिरोजाबाद ( न्यूज नेटवर्क ) सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के कार्यक्रम में प्रार्थना पत्र देने पहुंचे पूर्व महानगर अध्यक्ष को एसएसपी ने रोका तो उसने हाथ झटक दिया। इस पर पुलिसवालों ने उसे पीट दिया। पुलिस ने नेता को गाड़ी में डलवाया और साथ ले आए।
सपा नेता बोला, एसएसपी ने उसे चांटा मारा था, जबकि एसएसपी ने इनकार किया है। बाद में सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने सपा नेता को पुलिस की गिरफ्त से छुड़वाया।
वहीं शाम को मुलायम संदेश यात्रा पहुंची तो समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव काफिला लेकर एसपी के दफ्तर पहुंचा। वहां दोनों में गर्मागर्म बहस हुई। बाद में एसपी ने दफ्तर के बाहर खड़ी काफिले की गाड़ियों की चेकिंग करा डाली और उन पर लगी काली फिल्में उतरवा दीं।
मामला सपा हाईकमान के पास पहुंच गया है।



0 comments:
Post a Comment