वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) जाने माने बालीवुड अभिनेता ओमपुरी ने बुधवार को गाजियाबाद के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में फिर से अपने उस बयान पर माफी मांगी जिसमें उन्होंने सेेना के जबानों की शहादत पर आपत्तिजनक बयान दिया था। वे यहां मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे थे।
भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर विवादित बयान देने वाले बाॅलीवुड फिल्मों के चरित्र अभिनेता ओमपुरी ने एक बार फिर माफी मांगी है। ओमपुरी ने अपने ताजा बयान में कहा है कि शहीद के बारे में टिप्पणी करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी, जिसका उन्हें जीवन भर दुःख रहेगा। इसके प्रायश्चित के लिए उन्हें सजा मांगी थी, लेकिन नहीं मिली। उन्होंने कहा कि तब वह शहीद जवान के घर गए और उनके परिवार के साथ एक हवन किया। परिवार को 10 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन इस बात को मीडिया में नहीं आने दिया।
ओमपुरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा ़़़़़़़़़कि हरित क्रांति हो या श्वेत क्रांति, देश का छात्र ही होता है, जो उसे सफल बनाता है। बच्चों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। फिल्म अभिनेता ओमपुरी ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।



0 comments:
Post a Comment