प्रधानमंत्री के पुतले के साथ सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए।
साहिबाबाद, ( संवाददाता ) समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को नोट बंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा मजदूर सभा ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
मजदूर सभा के अध्यक्ष मनमोहन गामा के नेतृत्व में एक शव यात्रा निकाली गई तथा मोहननगर चैराहे पर लाकर केन्द्र सरकार की नोट बंदी एवं कथित तानाशाही के खिलाफ भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका । पुतला दहन से पहले सपा नेताओं ने कहा कि जो काले धन वाले हैं या उद्योगपति हैं उनमें से किसी एक की भी मृत्यु बैंकों में लाइन लगाने पर नहीं हुई । इसे साफ जाहिर होता है कि सरकार काले धन पूंजीपतियों की समर्थक है । समाजवादी मजदूर सभा इसका विरोध करती है । इस प्रदर्शन में शहाबुद्दीन सैफी, मनमोहन गामा, जब्बार मलिक, राशिद मलिक , नरेंद्र चैहान, राशिद प्रधान ,नरेंद्र चैहान, सागर, राशिद प्रधान, रितू खन्ना, बसीम ,रिजवान मलिक , बाॅबी अग्रवाल, रविंद्र यादव, अब्दुल शेख , राशिद, अकरम मलिक, अब्दुल शेख, मौनू चैहान, जब्बार इदरीसी आदि लोग उपस्थित थे।
इसके अलावा नोट बंदी के खिलाफ सपा नेता व नामित पार्षद वीरेंदर यादव के नेत्रृत्व में सपा के कैम्प कार्यालय से चलकर जिला कार्यालय को कार्यकर्ताओं ने कूच किया। इस प्रदर्शन में अवतार सिंह , इकबाल सैफी , विवेक यादव ,राम सिंह , मिंटू , अब्दुल रजाक, प्रिंस ,शमीम अल्वी , बिजेन्दर चैधरी ,गुड्डू यादव ,नीरज चैहान ,पप्पन प्रजापति ,सुरिंदर यादव , मिथुन, अवदेश यादव ,प्रताप पाल आदि ने भाग लिया।


0 comments:
Post a Comment