लखनऊ, ( संवाददाता ) बसपा के फतेहाबाद (आगरा) के विधायक छोटे लाल वर्मा और रालोद के मथुरा से विधायक पूरन प्रकाश समेत विभिन्न दलों के तीन दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्या बोले कि विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा का सफाया अब तय है।
उन्होंने कहा, बसपा सपा के खिलाफ कार्रवाई का वादा कर सत्ता में आई लेकिन आंख बन्द कर ली। यही हाल सपा का रहा। उसने जनता की आंख में धूल झोंककर जनता को लूटने वाली बसपा सरकार के कारिंदों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आजिज आकर लोग अब भाजपा से जुड़ रहे हैं ताकि प्रदेश में सुशासन कायम हो।
भाजपा में प्रमुख रूप से फैजाबाद से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी जिला पंचायत के सात सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल हुए। महरौनी (ललितपुर) से बसपा के पूर्व विधायक राम तिवारी के पुत्र निखिल तिवारी, सम्भल से सपा के पूर्व विधायक कुंवर राजेश यादव, गुन्नौर (सम्भल) से पूर्व विधायक के पूत्र भूपेन्द्र उर्फ काली यादव ने भाजपा का दामना थाम लिया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता कांग्रेस के रामजनम उर्फ तालमेल सिंह तथा फैजाबाद से बसपा के मोहित पाण्डेय, डा. हजारी लाल चौरसिया, प्रतापगढ से एआईसीसी के सदस्य राजा अनिल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मुक्ती सिन्हा, अमर नाथ पाल, डा. अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार धनकर, शिव कुमार धनकर, प्रेम सिंह धनकर आदि ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।



0 comments:
Post a Comment