गाजियाबाद, ( संवाददाता ) ऑलइंडिया सैनी सभा गाजियाबाद द्वारा महाराजा शुर सैनी की जयंती के उपलक्ष्य में सैनी फार्म, मरियमनगर, नंदग्रामरोड पर समारोह आयोजित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री विनय सैनी राष्ट्रीय महासचिव आल इंडिया सैनी सभा, विशिष्ट अतिथि - श्री सिकंदर यादव जी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता लाने का संकल्प लिया।
विशिष्ट अतिथि सिकंदर यादव ने कहा कि समाज को महाराजा शुर सैनी के दिखाए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने के साथ-साथ में उनमें नैतिक मूल्य विकसित करने पर भी जोर दिया। श्री यादव ने कहा हम बुराइयों से बचे और जग भलाई के काम करें। और बच्चों को तकनीकी शिक्षा दिलवाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों ने महाराजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री विनय सैनी राष्ट्रीय महासचिव आल इंडिया सैनी सभा, विशिष्ट अतिथि - श्री सिकंदर यादव जी , श्री जितेंद्र सिंह पूर्व ADM, श्री राम निवास सैनी, श्री नरेश सैनी प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी सभा उत्तर प्रदेश, श्री राम नारायण चौहान महासचिव महात्मा ज्योतिराव शिक्षण संस्थान, श्री धर्मेन्द्र सैनी चीफ़ इंजीनियर पवन हंस हेलीकोपटर, श्री अजय मौर्य अध्यक्ष मौर्य महासभा,जय भगवन सैनी आदि मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी सभा के अवनीश सैनी ने की।


0 comments:
Post a Comment