2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 मोटर साईकिल बरामद 2 vicious vehicle thieves arrested, 2 motorcycle recovered



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना विजयनगर पुलिस ने कल शाम एनएच 24 से अभियुक्त राहुल पुत्र किशोरी लाल निवासी कृष्णनगर बागू थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा आशीष कुमार पुत्र लालजी पूरवाल निवासी म0न0 278 गली नं0 06 ज्ञान भारती स्कूल भारती के पास कृष्णानगर बागू थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की 2 मोटर साईकिल होण्डा साईन न0 यूपी14एके-1148 व हीरो होण्डा स्पलेण्डर नं0 यूपी14 एडी-9489 बरामद हुई है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार -  थाना विजयनगर पुलिस ने दिनांक कल रात राटी मिल तिराहे के पास से अभियुक्त गौरव सिंह पुत्र बौना सिंह निवासी म0नं0 105 महाराना बिहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 40 पव्वै अग्रेजी शराब अरूणाचल मार्का बरामद हुए है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल रात लोनी स्टेशन तिराहे के पास से अभियुक्त सुभाष पुत्र मोमराज निवासी लोनी स्टेशन के पास कस्बा व थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 54 पव्वै देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने आज सुबह कबुलनगर चैराहे के पास से अभियुक्त महेन्द्र पुत्र देवी सिंह निवासी गली नं0 09 राहुल गार्डन बुद्व बाजार थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 50 पव्वै देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment