निशुल्क स्मार्ट फोन के लिए 31 दिसम्बर तक आॅन लाईन पंजीकरण Smart phone line registration for free until December 31 Aॅn



स्मार्ट फोन योजना दुनिया की सबसे बडी निशुल्क फोन वितरण योजना है। 
                                    
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने जनपद वासियों से अपील की है कि निशुल्क स्मार्ट फोन प्राप्त करने के लिए आॅन लाईज पंजीकरण/आवेदन करे। उ0प्र0 सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी प्रदेश वासियों जिनकी वार्षिक पारिवारिक  आय  06 लाख रूपये से कम है को निशुल्क स्मार्ट फोन देने की योजना चलायी है समाजवादी स्मार्ट फोन योजना विश्व की सबसे बडे निशुल्क स्मार्ट फोन वितरण योजना है। प्रदेश सरकार की यह सोच है कि प्रदेश के युवाओं को इस योजना से जोडा जाये जब प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में स्मार्ट फोन होगा तो उसे सरकार की विभिन्न योजनाओं कार्यकलापों और दिन प्रतिदिन की घटनाओं/सुचनाओं की जानकारी प्राप्त होती रहेगी। और उन्हें किसी सूचना या योजना की जानकारी के लिए किसी दलाल या बिचोैलिये या किसी आफिस में जाने की जरूरत नही होगी। वह अपने स्मार्ट फोन से अद्यतन सूचनाओं से अपडेट रहेगे। 
जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन पाने के लिए आवेदक को कम से कम हाई स्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए पंजीकरण फार्म का सत्यापन और पात्रता का मूल्याकंन ठोस मानको पर किया जायेगा। स्मार्ट फोन प्राप्त करने के लिए ूूूण्ेंउंरूंकपेचण्पद वेबसाईट पर आॅन लाईन पंजीकरण करते हुये आवेदन पत्र भरा जायेगा। पंजीकरण करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2016 है। जिलाधिकारी ने बताया कि एक परिवार के निर्धारित मानक पूरा करने वाले सभी सदस्य आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्रों की जांच के उपरान्त लाभार्थियों को निशुल्क स्मार्ट फोन वितरित किये जायेगे। फोन प्राप्त करने के लिए चयनित लाभार्थी को किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नही पडेगी फोन सीधे लाभार्थी के घर भेजा जायेगा। 
जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने आज एन0आई0सी0 में प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा योजना की प्रगति समीक्षा हेतु आयोजित बीडियों काॅन्फिसिंग में भाग लिया तथा जिले में योजना के अन्तर्गत पंजीकरण हेतु कियंे जा रहे प्रयासो की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि जिले में योजना के तहत अब तक 79059 पंजीकरण कराये जा चुके है। तथा विभिन्न विभागों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने हेतु लक्ष्य दे दिये गये है। जिनकी समीक्षा प्रतिदिन सम्बन्धित विभागीय अधिकारी करेगे। तथा जिला स्तर पर योजना की प्रगति समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की जायेगी। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश मुख्य चिकित्साधिकारी अजय अग्रवाल जिला विद्यालय निरीक्षक  जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment