अतिक्रमण करने वालो के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाये- केसरवानी
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने कहा है कि प्रदेश सरकार उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रयासरत है उद्यमियों के विद्युत, पेयजल, सडक सुरक्षा, अतिक्रमण, आदि समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
जिलाधिकारी आज स्थानीय कलेक्टेªट सभाकक्ष में जिला उद्योग बन्धु की बैठक को सम्बोधित कर रही थी उद्यमी सगठनों के प्रतिनिधियो द्वारा औधोगिक क्षेत्रों में बढते अक्रमण का मामला बैठक में उठाया गया जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में नगर निगम व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि वो जहाॅ पर अतिक्रमण है सम्बन्धित अतिक्रमण करने वालो को चेतावनी दे दे। इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नही हटाते है तो उनके विरूद्व एफ0आई0आर दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही की जाये जिससे वह दुवारा अतिक्रमण न कर सके। जिलाधिकारी ने कहा कि औधोगिक क्षेत्रों में साईकिल टेªक पर अतिक्रमण न होने दिया जाये अवैध पार्किग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि वो इस सम्बन्ध में तत्काल कडी कार्यवाही करे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे वर्तमान में पड रही कडाके की ठंन्ड को देखते हुये गरीब व अनाथ बच्चों को ऊनी कपडे स्वेटर जर्सी आदि उपलब्ध कराने के लिए
सहयोग दे। उन्होंने इसी प्रकार से उद्योगो में कार्यरत श्रमिकों को समाजवादी स्मार्ट फोन योजना में लाभान्वित कराने के लिए उद्यमियों से श्रमिकों का पंजीकरण कराने का आग्रह किया ताकि श्रमिकों तक भी इस योजना का लाभ पहुचाया जा सके।
इस अवसर पर इन्डस्ट्रियल ऐसोशिएसन ट्रान्स हिन्डन साहिबाबाद, इन्डस्ट्रियल ऐसोशिएसन बी0एस0 रोड औधोगिक क्षेत्र गाजियाबाद, लोनी स्टेट इन्डस्ट्रियल ऐसोशिएसन सहित विभिन्न संगठनों द्वारा रखी गयी समस्याओं पर विचारोपान्त जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में नगर मजिस्टेªट बी0डी0सिंह, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, सहित विभिन्न औधोगिक संगठनों के पदाधिकारी व विभिन्न विभागो जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment