साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) क्रिसमस के त्यौहार पर माॅल व बाजर जगमग रहे तथा युवाओं ने मस्ती काटी। रविवार होने के कारण हर जगह अच्छी खासी भीड़ रही। जहां एक ओर बच्चों को उपहार में टाफियां व चाकलेट बांटी गईं वहीं दूसरी ओर ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने कई स्कीमें लांच की हुई थी। अनेक माॅल में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं र्हुईंं। सांता क्लाज से उपहार पाकर बच्चों खिलखिला उठे।
हिंडन पार के लगभग सभी शाॅपिग माॅल क्रिसमिस के त्यौहार पर रविवार को सुबह से लेकर देर रात तक गुलजार रहे। महाराजपुर स्थित पैसेफिक माॅल, ईडीएम माॅल में क्रिसमस ट्री विषेश रूप से सजाये गये थे। म्यूजिकल सांता, पांडा, सांता होम, बेबी सांता के साथ माॅल स्टाफ की ओर से सजाए गए सांता ने लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया। सांता से मिली टाफियां, चाकलेट व गिफ्ट पाकर बच्चे खुशी में झूम उठे तथा सांता क्लाज के साथ बच्चों ने खूब मस्ती की। उधर युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ देखी गयी।



0 comments:
Post a Comment