अपराधियों ने थाना पर हमला कर एक दर्जन वाहन फूंके, मूकदर्शक रही पुलिस Criminals attacked the police station burnt a dozen vehicles



गोपालगंज,  असामाजिक तत्वों ने थाना पर हमला कर वहां रखी एक दर्जन वाहनों को जला दिया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह असमाजिक तत्वों का एक जत्था गोपालगंज थाना पहुंचा। वहां उसने थाना द्वारा जब्त वाहनों को घेर लिया। फिर, उनमें आग लगा दी। घटना के दौरान जबतक पुलिस पहुंचती, एक दर्जन वाहन जल चुके थे। इनमें कई लग्जरी गाडि़यां भी थीं।
घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोगाें का आरोप है कि वाहनों को पुलिस की सहमति से जलाया गया। अन्यथा, थाना के सामने इतनी बड़ी वारदात पर पुलिस का मौन समझ से परे है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment