साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) रविवार को सेवा परिवार और डिजिटल एजुकेशन सोसाइटी के सदस्यों ने मिलकर चंद्रशेखर पार्क, शालीमार गार्डेन,एक्सटेन्शन- 2, में गरीब व अनाथ बच्चो के लिये लोगों से गर्म कपड़े इकटठे किये फिर एकत्र किये गये कपड़ों को सूर्य नगर रेलवे पटरी पर बनी झुग्गियों में तथा आनंद बिहार रोड के फूटपाट एवम जगह-जगह गरीव बच्चों में बांटे। .
संस्था के एक कार्यकर्ता सुभाष का कहना था,कि जो जरूरतमंद लोग हैं उनकी सेवा ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है । गरीब, अनाथ और दिव्याँग बच्चों की कुछ मदद हो सकती है तो हमें करनी चाहिये। इस कार्यकर्म में मुख्यरुप से सुभाष , एडवोकेट राजेश दीक्षित, वीरेन्द्र वधावन,संजय मेंहदीरत्ता, आशीष त्यागी,केएल कपूर,संजय शर्मा, संतोष मिश्रा,संजीव ठाकुर, ख्याली नागदा, किशन, प्रकाश, कमल नागदा, बलवंत सिंह तथा पांडे आदि ने भाग लिया।



0 comments:
Post a Comment