अटलजी के जन्म दिवस पर अनेक कार्यक्रम Several programs on Vajpayee's birthday



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 92वें जन्मदिन के अवसर पर पार्षद सरदार सिंह भाटी के सौजन्य से श्री राम मंदिर शालीमार गार्डन साहिबाबाद में लिटिल ड्रेगन मेमोरी आफ ब्रूशली गोल्ड कप ताइकांडो - कराटे तथा 12वीं नेशनल चैम्पियनशिप का आयेाजन किया गया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर पार्क में 92 किलो का केट काटा।
      इस प्रतियोगिता में भारत के अलग अलग राज्यों की टीम जिसमें ऊना,मुरादाबाद ,बिजनोर ,राजस्थान ,पंजाब ,हरियाणा ,दिल्ली ,तमिलनाडु आदि राज्यो से करीब 500 बच्चो ने भाग लिया। मुख्य अतिथि तथा पूर्व सांसद डॉ रमेश चन्द तोमर विजयी खिलाडियों को पुरूष्कार प्रदान किये। इस अवसर पर भाजपा नेता  विजय मोहन ,पार्षद सरदार सिंह भाटी ,रवि भाटी ,कालीचरण पहलवान ,दीपक ठाकुर ,वीसी सिंह ,रामजीवन सिंह आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जितने बाले खिलाड़ी आकाश ,हेमदुरा प्रताप ,अर्पित ,अशीष ,रिदिशा ,शुरठी ,उरभी ,अनमोल ,ईशांत त्यागी ,नित्या चैहान ,खुशी सिंह ,मुस्कान ,रितिक भाना ,भाविक विज ,फिरोज ,अजय , बाद सोलंकी ,संजोली चंदा ,सबा खान ,हिमांशी ,प्राची ,जसविंदर थे।  
        इसके अलावा शालीमार गार्डन में पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी के 92 जन्म दिन पर 92 किलो का केक काटा गया। चन्द्रशेखर पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व विधायक सुनील शर्मा ने कैक काटा और छोटे-छोटे बच्चों को केक दिया, उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं केट बांटा गया।
इस अवसर पर पवन रेड्डी, नीरू शर्मा, ज्योति चैहान, कान्ता भटनागर, कुलदीप कसाना, सतीश ढिलोर, वीरेन्द्र सिंह रावत, श्यामलाल बनर्जी, अशोक भाटी, अनूप खन्ना, जीएस चैहान, राजेश जैन, तेजपाल शर्मा, केशव अरोरा, बिल्लू रावत, संदीप मावी, इंद्रजीत, पूर्व पार्षद चन्द्रभूषण, संजय रावत, गोपालदत्त करकेती, नितिन पंडित, राजेश शर्मा ,प्राणेंद्र भारद्वाज, अनिल शर्मा तथा वेदप्रकाश कौशिक आदि सैकड़ो लोगो ने भाग लिया।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment