5 शातिर बदमाश गिरफ्तार, इलैक्ट्रोनिक सामान व अवैध शस्त्र बरामद 5 arrested vicious punk, electronic goods and illegal weapons recovered



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने कल शाम छिजारसी कट के पास से अभियुक्त राहुल पुत्र कुवरपाल निवासी ए-377 सैक्टर-11 प्रताप बिहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, आकाश पुत्र नन्द किशोर निवासी ए-511 सैक्टर-11 प्रताप बिहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, असीम पुत्र सलीम निवासी ए-436 सैक्टर-11 प्रताप बिहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, रियाजउद्दीन पुत्र जमालउददीन निवासी सरायनजर अली फाटक के पास थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा भानूप्रताप पुत्र बिजेन्द्र निवासी ई-13 पंचशील कालोनी थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्वनगर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1 तंमचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 4 नाजायज चाकू व चोरी का भारी मात्रा में इलैक्ट्रोनिक सामान व घटना मे प्रयुक्त एक छोटा हाथी न0ं यूपी14ईटी-8319 बरामद हुआ है।

6 पेटी अवैध शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना खोडा पुलिस ने आज सुबह शर्मा चैक व संगम पार्क से अभियुक्त गौरव कुमार पुत्र कुमोद कुमार निवासी वीर बाजार मात्रिका बिहार थाना खोडा जनपद गाजियाबाद मूल पता ग्राम गोपालपुर थाना गोगरिया जनपद खगडिया बिहार तथा संजय पुत्र समर बहादुर निवासी ग्राम हकारीपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर हाल पता गली नं0 02 नवनीत खेडा कालोनी थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 3-3 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।

2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की ईको कार व अवैध शस्त्र बरामद - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल देर रात सिहानी चुंगी के पास से अभियुक्त साजिद पुत्र हसरत निवासी मौ0 छप्पर वाली मस्जिद नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद तथा मोनिस उर्फ मंगल पुत्र युनुस निवासी आयशा मस्जिद के पास नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से थाना साहिबाबाद के मु0अ0स0 956/16 धारा 379 भादवि से संबंधित चोरी की ईको कार नं0 डीएल5सीजे-7210, एक तंमचा 12 बोर, 2 जिन्दा कारतूस व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।

चोरी की योजना बनाते 4 अभियुक्त गिरफ्तार, आलानकब व अवैध शस्त्र बरामद - थाना खोडा पुलिस ने कल देर रात तातिया बाबा गेट के पास से अभियुक्त पवन कुमार पुत्र रणबीर सिंह निवासी भीमनगर लठमार कालोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, शिब्बू पुत्र रामकुमार निवासी उपरोक्त, अतुल गर्ग पुत्र पप्पू शर्मा निवासी भूड भारतनगर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा सागर पुत्र सुनील कुमार निवासी भीमनगर लठमार कालोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को चोरी की येाजना बनाते समय गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 चाकू, 1 सरिया, 1 टार्च, 1 पैचकस व एक आॅटो न0 यूपी ईटी-6796 बरामद हुआ है।
2 शराब तस्कर गिरफ्तार, 22 पेटी अवैध शराब बरामद - थाना लोनी पुलिस ने कल रात  रूपनगर खाली प्लाॅट से अभियुक्त मौधू पुत्र रामदीन निवासी रूपनगर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद मूल पता शाहदरनगर थाना शाहबाद जनपद हरदोई तथा रजनीश शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी नाईपुरा थाना लोनी जनपद गाजियाबाद मूल पता 119/128 बम्बा रोड दर्शन पुरवा गुमटी न0 5 कानपुर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 22 पेटी अवैध शराब अग्रेजी अरूणाचल मार्का बरामद हुई है।

हत्या के अभियोग मे 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल शाम कृष्णा बिहार से अभियुक्त प्रवीन पुत्र हरी निवासी ए-ब्लाक 240 न्यू सीमापुरी थाना न्यू सीमापुरी दिल्ली तथा श्रीमती पूनम पत्नी जितेन्द्र यादव निवासी शबोली गढढा म0नं0 5564 थाना हर्ष बिहार दिल्ली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण थाना लोनी मु0अ0स0 1510/16 धारा 302,201 भादवि मे वांछित चल रहे थे। 

अवैध डोडा चूर्ण बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने आज  प्रातः 7.00 बजे होली चाइल्ड चैराहे के पास से अभियुक्त आबिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम नाहल अडडे के पास थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चूर्ण बरामद हुआ है।

नशीली गोलियाॅ बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मसूरी पुलिस ने आज सुबह महरौली कट से अभियुक्त आबिद पुत्र सैदू निवासी निडोरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 210 नशीली गोलियाॅ बरामद हुई है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment