गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला प्रशासन ने एन0एच0-91 पर भाटिया मोड के पास स्थित डालडा फाटक रेलवे फ्लाई ओवर की लेफ्ट ज्वाईंट (चैधरी मोड़ से लाल कुंआ की ओर का मार्ग) की मरम्मत कार्य 05 जनवरी 2017 से प्रारम्भ होने के कारण निम्नानुसार रुट डायवर्जन किया है -
- फ्लाईओवर के ऊपर एक ओर का मार्ग(चैधरी मोड से लालकुंआ की ओर वाला मार्ग) मरम्मत के कारण सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिये पूर्णतः बन्द होगा। फ्लाईओवर के ऊपर के दूसरी ओर के मार्ग(लालकुंआ से चैधरी मोड की ओर वाले मार्ग) पर ही दोनों ओर के हल्के वाहनों का आवागमन होगा। चैधरी मोड से लालकुंआ की ओर जाने वाले हल्के वाहनों के लिये रेलवे ओवर ब्रिज फ्लाईओवर के पास डिवाईडर तोड़कर फ्लाईओवर के ऊपर भेजा जायेगा।
- फ्लाईओवर के ऊपर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित होगा।
- लाल कुआॅ से शहर क्षेत्र की ओर जाने वाले भारी वाहन लाल कुआॅ से आत्मा स्टील चैराहे से हापुड़ चुॅगी होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे।
- लाल कुआॅ से शहर क्षेत्र की ओर जाने वाले भारी वाहन साजन मोड़ से लोहा मण्डी होते हुए मुखर्जी पार्क से विवेकानन्द फ्लाईओवर/डायमण्ड फ्लाईओवर होते हुये हापुड़ चुंगी से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
- मोहननगर की ओर से लाल कुंआ की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन मेरठ तिराहे (पार्क)-ए0एल0टी0 चैराहे-हापुड चुंगी-आत्माराम स्टील से लालकुंआ की ओर जायेंगे।
- नया बस अड्डा पटेल नगर फ्लाई ओवर से कोई भी भारी वाहन घंटाघर व लालकुंआ की ओर नहीं जायेगा। ये भारी वाहन नया बस अड्डा से संजय गीता चैक से वाया सिहानी चुंगी से ए0एल0टी0 चैराहा से हापुड चुंगी से आत्मा स्टील तिराहा होते हुए लाल कुंआ की ओर जायेंगे।
- पुराना बस अड्डा की बसें कालका गढ़ी चैक से होली चाईल्ड चैराहा, नेहरुनगर पुल से होते हुये विवेकानन्द पुल से होकर लाल कुआॅ की ओर जायेंगी।
उपरोक्त रुट डायवर्जन रेलवे फ्लाईओवर की मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक यथावत जारी रहेगा। जनसामान्य से अपेक्षा की जाती है कि उपरोक्त रुट डायवर्जन का अनुपालन करते हुये यातायात को सुचारु बनाये रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें। यथासम्भव वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।



0 comments:
Post a Comment