गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिाकरी निधि केसरवानी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आज दोपहर 12.00 बजे जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय ने जिला कारागार की प्रशासनिक व्यवस्था सुरक्षा प्रबन्धन एवं बन्दी अनुशासन सन्तोषजनक पाया
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला कारागार में बन्दियों को नास्ते में गुण, चाय, चना, दोपहर के भौजन में चावल रोटी अरहर की दाल व सब्जी, तथा सायं काल भौजन में रोटी चावल चना दाल व सब्जी दी जा रही है।
अधिकारीद्वय ने इस अवसर पर उच्च सुरक्षा वैरक की तलासी करायी जिसमें किसी प्रकार की कोई आपत्ति जनक वस्तु नही पायी गयी। बैरक की कोठरी में कुल 12 बन्दी निरूद्ध पाये गये। निरीक्षण के समय मुख्य द्वार पर प्रभारी हवलदार जेल वार्डर, सन्तरी सहायक, व गेट कीपर द्वितीय गेट पर तलासी हेतु 02 जेल वार्डर निधारित गणवेश में सतर्क मिले। कारागार के अन्दर वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री शिव प्रकाश यादव व जेलर आर0के0यादव व श्री आर0के0पाण्डे, वरिष्ठ चिकित्सा परामर्श दाता डा0 सुनील कुमार त्यागी आदि उपस्थित मिले। कारागार के मुख्य प्राचीर के भ्रमण के दौरान विभिन्न पोस्टो पर सुरक्षा कर्मी तैनात पाये गये। कारागार के अल्पवयस्क बन्दियों के बैरक अहाता संख्या 11-12 का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय बन्दियों, बैरको एवं बेैरक अहाते की तलासी करायी गयी तलासी में कोई निसिद्ध बस्तु बरामद नही हुई।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह नगर मजिस्टेªट बी0डी0सिंह सी0ओ0 मनोज मिश्रा भी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment