कालेधन के खिलाफ जंग को साम्प्रदायिक रंग दिया जा रहा : मोदी Fight against communal color being black money: Modi




क्रिसमस पर देशवासियों के लिए दो नयी योजनाओं की सौगात : मोदी

नयी दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आज कहा कि कुछ लोगों ने इस अभियान को साम्प्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की, लेकिन उन्होंने भी इन विरोधी ताकतों से मुकाबला करने की ठान ली है।
श्री मोदी ने नोटबंदी के बाद अपने दूसरे और इस साल के अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि नोटबंदी के बाद तरह-तरह की अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन देश की जनता ने सरकार का साथ दिया।
उन्होंने कहा कि जब तक जनता का साथ मिलेगा तब तक ऐसे लोगों से लड़ना बहुत आसान है।
प्रधानमंत्री  ने आज कहा कि क्रिसमस के मौके पर सरकार ग्राहकों तथा छोटे व्यापारियों को आज दो नयी योजनाओं ‘लकी ग्राहक योजना’ तथा ‘डिजिधन व्यापार योजना’ की सौगात दे रही है, जिससे देश को कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर बढऩे की दिशा में मदद मिलेगी।
श्री मोदी ने आज  कहा कि पूरे देश में – चाहे वह गाँव हो या शहर, पढ़े-लिखे हों या अनपढ़ – कैशलेस क्या है, कैशलेस कारोबार कैसे चल सकता है, बिना कैश खरीदारी कैसे की जा सकती है, जैसे सवालों को लेकर सब जगह जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है। हर कोई एक-दूसरे से सीखना-समझना चाहता है।
लोगों की इस जिज्ञासा को शांत करने, मोबाइल बैंकिंग को मजबूत करने तथा ई-भुगतान को बढ़ावा देने के मकसद से केंद, सरकार आज से दो प्रोत्साहक योजनायें शुरू कर रही है। ग्राहकों को प्रोत्साहन देने के लिये ‘लकी ग्राहक योजना’ और व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिये ‘डिजिधन व्यापार योजना’ है।
उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को क्रिसमस की सौगात के रूप में, पंद्रह हत्रार लोगों को ड्रॉ प्रणाली के जरिये इनाम मिलेगा और सभी पंद्रह हत्रार के खाते में एक-एक हत्रार रुपये का इनाम दिया जायेगा। यह सिर्फ़ एक दिन के लिये नहीं है, बल्कि यह योजना आज से शुरू हो कर 100 दिन तक चलने वाली है। अगले 100 दिन तक हर रोज पंद्रह-पंद्रह हत्रार लोगों को एक-एक हत्रार रुपये का इनाम मिलने वाला है।
इस इनाम को पाने के लिए जरूरी है कि लोग डिजि भुगतान के तरीके जैसे मोबाइल बैंङ्क्षकग, ई-बैंङ्क्षकग, रूपे कार्ड, यूपीआई और यूएसएसडी का इस्तेमाल करें और उसी के आधार पर ड्रॉ निकलेगा। इसके साथ-साथ ऐसे ग्राहकों के लिये सप्ताह में एक दिन बड़ा ड्रॉ होगा जिसमें लाखों रुपये का इनाम होगा और तीन महीने के बाद 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के दिन एक बंपर ड्रॉ होगा, जिसमें करोड़ों के इनाम होंगे।
श्री मोदी ने बताया कि डिजिधन व्यापार योजना प्रमुख रूप से व्यापारियों के लिये है।
व्यापारी स्वयं इस योजना से जुडें और अपना कारोबार कैशलेस बनाने के साथ ग्राहकों को भी जोड़ें। ऐसे व्यापारियों को भी अलग़ से इनाम दिये जाएँगे और ये इनाम हत्रारों की संख्या में हैं। व्यापारियों का अपना व्यापार भी चलेगा और ऊपर से इनाम का अवसर भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि दोनों योजना समाज के सभी वर्गों, खासकर ग़रीब एवं निम्न मध्यम-वर्ग को केंद्र में रख कर बनायी गई हैं और इसलिये जो 50 रुपये से अधिक और तीन हत्रार रुपये से कम की खरीदारी करते हैं, उन्हीं को इसका लाभ मिलेगा। तीन हत्रार रुपये से ज्याद की खरीदारी करने वाले को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
ग़रीब से ग़रीब लोग भी यूएसएसडी का इस्तेमाल कर फीचर फोन या साधारण फोन के माध्यम से सामान खरीद सकते हैं, सामान बेच सकते हैं और पैसों का भुगतान भी कर सकते हैं और वे सब इस इनाम योजना के लाभार्थी भी बन सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग एईपीएस के माध्यम से खरीद-बिक्री कर सकते हैं और वे भी इनाम जीत सकते हैं।
श्री मोदी ने कहा कि अधिकतर लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में आज लगभग 30 करोड़ रूपे कार्ड हैं, जिसमें से 20 करोड़ वैसे ग़रीब परिवारों के पास हैं, जो जन-धन खाता वाले लोग हैं। ये 30 करोड़ लोग तो तुरंत इस इनामी योजना का हिस्सा बन सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ख़ुशी की बात है कि देश में प्रौद्योगिकी, ई-भुगतान तथा ऑनलाइन भुगतान के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता बहुत तेत्री से बढ़ रही है।
पिछले कुछ ही दिनों में कैशलेस कारोबार 200 से 300 प्रतिशत बढ़ा है। इसको बढ़ावा देने के लिये सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है कि जो व्यापारी डिजिटल माध्यम से लेन-देन करेंगे, अपने कारोबार में नकद की बत्राय ऑनलाइन भुगतान की पद्धति विकसित करेंगे, उन्हें कर में छूट दी गई है। सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों ने इसे अपने तरीके से बढ़ावा दिया है।






Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment