महापुरूषों के स्मारकों के संबंध में दोहरा मापदंड अपना रही है भाजपा : मायावती



लखनऊ,  (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महापुरुषाें के नाम पर बनने वाले स्मारकों के संबंध में दोहरा मापदंड अपना रही है।
मुबंई में मरीन ड्राइव के निकट अरब सागर में 3,600 करोड़ रुपये की लागत से से बनने वाले शिवाजी स्मारक के शिलान्यास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये सुश्री मायावती ने यहां कहा कि शिवाजी स्मारक बनाना अगर सही है ताे दलितों व अन्य पिछड़े वर्ग में जन्में महान सन्तों, गुरुओं और महापुरुषों के नाम पर बसपा सरकार द्वारा निर्मित स्मारक और पार्क का निर्माण करना ग़लत एवं फिजूलखर्ची कैसे हो सकता है।
उन्होने कहा कि बसपा सभी महान सन्ताे, गुरुओं और महापुरुषाें को आदर सम्मान देने के क्रम में उनके नाम से भव्य स्मारक, संग्रहालय व पार्क आदि के निर्माण के ख़िलाफ नही हैं, मगर यही काम जब बसपा की सरकार करती है तो उसकी आलोचना क्यों की जाती है और उसे फिजूलखर्ची क्यों बताया जाता है।' 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment