‘सरबजीत’ को मिल सकता है ऑस्कर : रणदीप "Sarabjit 'could get an Oscar: Randeep



नयी दिल्ली,  (वार्ता) बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर रणदीप हुड्डा को उम्मीद है कि उनकी फिल्म ‘सरबजीत’ को ऑस्कर मिल सकता है।
रणदीप की फिल्म ‘सरबजीत’ आगामी 89वें अकादमी पुरस्कार में 336 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।
उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म भारतीय किसान सरबजीत सिंह पर बनी है, जो गलती से भारत की सीमा पार कर पाकिस्तान चला जाता है जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
पाकिस्तान ने जासूसी तथा आतंकवाद के आरोप में उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया और उन्हें मौत की सजा मिली।
रणदीप ने कहा, “अकादमी पुरस्कार द्वारा काम की सराहना मिलना शानदार रहा।
मैं इसे सिनेमाई उत्कृष्ट महसूस करता हूं।
मुझे जीत की पूरी उम्मीद है लेकिन, मुझे पता है कि इसके लिए इंतजार की आवश्यकता है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment