झोपड़ियों पर चले बुल्डोजर
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जीडीए के प्रर्वतन दल एवं थाना इंदिरापुरम की पुलिस ने मिल कर रैडिसन होटल के पिछवाड़े में बने कबाड़ गोदाम व गरीबों की झोंपड़िेयों को ढहा कर करीव 800 वर्गमीटर की भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया। यह भूमि एचटू होटल की है जिसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर मुक्त कराया गया है।
जीडीए के ओएसडी दयानंद के अनुसार रैडिसन होटल के पिछवाड़े कौशाम्बी में होटल एचटू की खाली पड़ी भूमि पर कुछ लोगों ने झोंपड़ी डाली हुईं थीं। जिसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के ओदश के बाद करीव 800 वर्ग मीटर भूमि को खाली करा दिया गया है।
कड़कड़ाती ठंड में गरीबों के आशियानों पर जब जीडीए के बुलडोजर चलने शुरू हुए तो गरीबों की रूह कांप उठी तथा रोती बिलखती महिलाओं ने जीडिये के अधिकारियों से काफी मिन्नत की कि उन्हें कुछ समय दे दिया जाय लेकिन जीडीए के बुलडोजर नहीं रूके और कुछ ही मिनटों में गरीबों के आशियाने तथा कबाड़ के गोदाम नेस्तानाबूद हो गये।


0 comments:
Post a Comment